फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बस स्टैंड के पास लगाया जाम, गर्मी में यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पेयजल आपूर्ति न आने के कारण पुराने विशाल नगर के निवासियों ने सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बस स्टैंड के पास सड़क पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे लगे जाम से आधा किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।
जाम की सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों समझाकर जाम खुलवाया। 200 से ज्यादा लोग प्रदर्शन में शामिल रहे। लोगों का कहना है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

पुराने विशाल नगर वासी विकास और सतबीर सांगवान ने कहा कि पिछले 25 दिनों से रेलवे लाइन के साथ लगते घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। करीब 70 से ज्यादा घरों के लोग पेयजल समस्या से आजिज हैं। इस कारण लोगों की दिक्कत बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

800 से 1000 रुपये में आ रहा टैंकर : कॉलोनीवासियों का कहना है कि करीब एक माह से 800 से 1000 रुपये खर्च कर टैंकर से पानी मंगाकर आपूर्ति कर रहे हैं। विभाग का समय पर पानी का बिल जमा कर रहे हैं, लेकिन टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें