फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर प्लान के बाद होगा जलभरत तालाब का सुंदरीकरण : मुख्यमंत्री

Thu, 25 Jan 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महम में प्राचीन और ऐतिहासिक तालाब जलभरत तालाब का निरीक्षण किया। वह बुधवार को हिसार जाते समय महम में रुके थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां पर मौजूद लोगों से बात की। लोगों ने बताया कि तालाब में शहर का दूषित पानी आता है।
विज्ञापन

यह दूषित पानी बरसात में ओवरफ्लो होकर साथ लगती बस्ती और आसपास के घरों में चला जाता है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों व आम जनता की मांग के आधार पर सरकार ने मास्टर प्लान तैयार करवाकर विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्राचीन जलस्रोतों के पुनरुद्धार के लिए हरियाणा तालाब प्राधिकरण का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के साथ महम के प्राचीन तालाबों का निरीक्षण किया व अधिकारियों को इन तालाबों के जीर्णोद्धार के निर्देश दिए। कहा कि इन तालाबों के जल को शुद्ध किया जाए ताकि पशु इस जल को पी सकें। सरकार की ओर से तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए प्राधिकरण का गठन किया गया है। तालाबों में आने वाले दूषित पानी को रोका जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों व आम जनता की मांग के अनुरूप सरकार की ओर से मास्टर प्लान तैयार करवाकर विकास करवाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर लोगों की शिकायतों के निपटारे के भी निर्देश दिए।

सीएम के आने से विकास को मिलेगी रफ्तार
नगर पालिका के उपप्रधान बसंत लाल गिरधर ने मुख्यमंत्री के महम दौरे के बारे में कहा कि उनके यहां आने से महम में विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, एसडीएम दलबीर फौगाट, नगर पालिका प्रधान भारती पंवार,उपप्रधान बसंत लाल गिरधर पूर्व चेयरमैन फतेह पंवार, ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी, मीना वाल्मीकि व महंत सतीश दास सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें