24सीटीके19... खिडवाली गांव सांघी रोड पर जलती पराल। संवाद
रोहतक। गांव खिड़वाली में सांघी रोड पर एकत्रित की गई 400 एकड़ पराली में अज्ञात ने आग लगा दी। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में खिड़वाली गांव निवासी रामनिवास उर्फ काला ने दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने अपने साले जींद के लाखु-बुवाना निवासी धर्मबीर के साथ मिलकर धान के सीजन के समय 400 एकड़ के करीब पराली खरीदकर सांघी रोड पर खेत में एकत्रित की थी। वह खेत में गया तो पता चला कि किसी ने पराली में आग लगा दी है। देखते ही देखते पूरी एकत्रित की गई पराली लपटों से धधकने लगी। सूचना पाकर परिजन भी आ गए। उसके साले धर्मबीर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। ब्यूरो