फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टायर फटने से डिवाइडर से टकराई कार, जयपुर के फाइनेंसर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। नेशनल हाईवे 152-डी पर शुक्रवार सुबह नारनौल से आ रही कार का अगला टायर फट गया। इससे गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में जयपुर के फाइनेंसर रामेश्वर प्रसाद मीणा (46) की मौत हो गई। साथी श्याम सुंदर शर्मा घायल हो गए। महम थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
जयपुर निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि जयपुर के जगतपुरा निवासी रामेश्वर प्रसाद मीणा फाइनेंस काम करते थे। उनके दोस्त जींद के गांव खरक-रामजी निवासी सन्नी की मौत हो गई थी। शोक व्यक्त करने के लिए रामेश्वर और श्याम सुंदर शुक्रवार तड़के चार बजे जयपुर से जींद के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े छह बजे के करीब वे महम के पास पहुंचे। अचानक कार का अगला टायर फट गया। इससे कार घूमकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहा रामेश्वर एयरबैग खुलने के बावजूद माथे में गंभीर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हाे गए।
श्याम सुंदर के हाथ पर चोटें आई हैं। ट्रक चालकों ने गाड़ी रोककर दोनों को बाहर निकाला और हेल्पलाइन नंबर 112 पर पुलिस को कॉल की। घायलों को महम के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां रामेश्वर प्रसाद मीणा को मृत घोषित कर दिया गया।
जयपुर से आए परिजनों ने बताया कि रामेश्वर मूलरूप से जयपुर से 60 किलोमीटर दूर जस्सी गांव के रहने वाले थे और लंबे समय से जगतपुरा में परिवार सहित रहते थे। फाइनेंसर के तौर पर काम करते थे। उनके चार बच्चे हैं।
विज्ञापन

हादसे से परिवार में मातम का माहौल है। महम थाना प्रभारी रवींद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसा कार का अगला टायर फटने से हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें