फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद राम रहीम को शाम के खाने में मिली मूंग की खिचड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआईएमएस में सजायाफ्ता राम रहीम के स्वास्थ्य को लेकर हुई तीन जांच में दो की रिपोर्ट आ गई है। शुक्रवार को तीनों रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों की एक्सपर्ट कमेटी उसके उपचार पर चर्चा करेगी। फिलहाल चिकित्सकों की ओर से उसे हल्के भोजन की सलाह दी गई है। इसके चलते जेल प्रशासन की ओर से मूंग की खिचड़ी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

सुनारिया जेल में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम अपने स्वास्थ्य को लेकर इन दिनों काफी परेशान है। 12 मई को उसे घबड़ाहट हुई और ब्लड प्रेशर भी लो रहा। ऐसे में उसे उपचार के लिए पीजीआईएमएस में दाखिल कराया गया था, जहां से 22 घंटे के बाद उसे सुनारिया जेल पहुंचा दिया गया था। बुधवार की शाम से वह अपने स्वास्थ्य को लेकर असहज महसूस कर रहा था। इसके बाद उसे पहले जेल के डॉक्टरों को दिखाया गया। उसके बाद बोर्ड के डॉक्टरों को सूचना दी गई। फिर उसकी जांच के लिए गठित बोर्ड की पांच सदस्यीय डॉक्टरों की टीम सुनारिया जेल पहुंची, जहां उसे खाली पेट कुछ जांच करवाने की सलाह ही गई। बोर्ड के सदस्यों की सलाह पर सीटी एबडोमिन की जांच हुई। इसमें उसके लीवर, किडनी के फंक्शन की जानकारी ली गई है। इसके साथ ही सीटी इंज्योग्राफी की गई, जिसमें दिल की हरकत सामान्य बताई जा रही है। इसके साथ ही पीजीआईएमएस के लाला श्याम लाल वार्ड में फाइब्रोस्कैन लीवर रेट की जांच हुई है। पीजीआई की एमएस डॉ. पुष्पा दहिया वीरवार को चंडीगढ़ थी। उनके न होने के कारण एक्सपर्ट बोर्ड की बैठक शुक्रवार को होगी।
बोर्ड में शामिल डॉक्टर
पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग के हेड और वरिष्ठ प्रो. डॉ. कुलदीप सिंह लालड़ कमेटी के चेयरमैन हैं। कमेटी के अन्य सदस्यों में वरिष्ठ प्रो. डॉ. राजेश राजपूत, वरिष्ठ प्रो. डॉ. प्रवीन मल्होत्रा, वरिष्ठ प्रो. डॉ. सुरेखा डाबला, वरिष्ठ प्रो. डॉ. सुधीर अत्री, प्रो. डॉ. आरएस चौहान व सहायक प्रो. डॉ. अश्वनी शामिल हैं। टीम में कार्डियोलॉजी के दो विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजी, मेडिसिन व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें