रोहतक। जाट शिक्षण संस्था में छात्रा से अभद्रता का मामला सामने आया है। अभद्रता के आरोप में सीनियर लेक्चरर को सस्पेंड कर दिया गया है। जाट शिक्षण संस्था के प्रशासक एवं एडीसी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
एडीसी अजय कुमार ने बताया कि संस्था की एक छात्रा ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दी है। इसमें शिक्षक पर उसके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने तक शिक्षक को निलंबित किया गया है। शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।