फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मिसेज रोहतक 2025 फैशन शो में इतिषा सैनी ने जीता सुपर वुमन का खिताब

Mon, 21 Jul 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
मिसेज रोहतक 2025 फैशन शो में विजेता प्रतिभागियों के साथ समाजसेवी राजेश जैन,संध्या जैन,रश्मि गोस
विज्ञापन
रोहतक। मिसेज रोहतक-2025 फैशन शो का आयोजन सोनीपत रोड स्थित एक निजी होटल में किया गया। इसमें 97 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता दो श्रेणी सुपर वुमन और चारिस्मैटिक में विभाजित की गई थी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को घर की चहारदीवारी से बाहर निकालकर उनकी प्रतिभा को मंच देना था।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को एलपीएस बोसार्ड की ओर से गिफ्ट हैम्पर प्रदान किए गए। विजेताओं को गोल्ड व सिल्वर क्वाइन और क्राउन देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में मिसेज एमिनेंट डीवा 2025 रश्मि गोसाईं और मिसेज हरियाणा डॉ. डॉली सतीजा शामिल रहीं।
सुपर वुमन श्रेणी में इतिषा सैनी, अल्का राघव और साक्षी विजेता रहीं। चारिस्मैटिक में ज्योति बत्रा, संतोष शर्मा और रेशू विजेता रहीं। मंच संचालन पल्लवी तुषार हांडा ने किया। विशिष्ट अतिथि राजेश जैन, संध्या जैन, समृद्धि जैन, वर्षा पठानिया, प्रीति बंसल, श्वेता चुघ, विकास नांदल और कमलेश दुआ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें