05 रोहतक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से तिरंगा यात्रा में शामिल होते विद्यार्थी व
रोहतक। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रोहतक के विद्यार्थियों ने वीरवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में संस्थान के अधिकारियों, अनुदेशकों, कर्मचारियों और प्रशिक्षणार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों और आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देश की एकता, अखंडता व गौरव के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया। संस्थान के प्राचार्य राजपाल सिंधु ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। संवाद