फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 635 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, नहीं हुआ कूड़े का उठान

Thu, 13 Aug 2026 07:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम के 635 सफाई कर्मचारी वीरवार को आठवें दिन भी हड़ताल पर रहे। शहर में अलग-अलग स्थानों पर 200 टन कचरा फैला रहा। सफाई व्यवस्था चरमरा गई हैं।
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की लगातार हड़ताल के चलते झज्जर रोड टी पॉइंट, मॉडल टाउन, गोहाना रोड, सोनीपत रोड पर छोटू राम स्टेडियम के पास, रामगोपाल कॉलोनी, झज्जर रोड व हुडा कांप्लेक्स के अलावा मॉडल टाउन जैसे पॉश क्षेत्रों में भी कूड़ा पड़ा रहा।
विज्ञापन

नगर निगम के सफाई कर्मचारी पिछले 6 अगस्त से हड़ताल कर रहे हैं जिससे शहर के हर क्षेत्र में कूड़ा फैल रहा है। हड़ताली कर्मी नगर निगम कार्यालय परिसर में धरना दे रहे हैं।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक नगर निगम के इकाई प्रधान शंभू टांक ने बताया 13 मई को हरियाणा सरकार के साथ हुई बैठक में 17 मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन अब तक कोई मांग पूरी नहीं की गई है।
विज्ञापन

हड़ताल का सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच, पटवारी यूनियन से देवेंद्र चहल, अग्निशमन यूनियन के कर्मचारियों ने समर्थन किया। इस दौरान राकेश चावरिया, कवल राणा, राजपाल टांक, रवि चड्ढा, अजय, अनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें