फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी तक पहुंचने में अभी बहुत समय लगेगा : पासवान

विज्ञापन
प्रवासी मिलन समारोह में शिरकत करने पहुंचे चिराग पासवान। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रोहतक। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष एवं जमुई लोकसभा क्षेत्र से सांसद चिराग पासवान ने माडल टाउन स्थित सामुदायिक केंद्र में प्रवासी मिलन समारोह में शिरकत की। यह समारोह अनिल कुमार और आशीष खत्री की अध्यक्षता में किया गया। पूर्वांचल समाज की ओर से संजीव सिंह, सुबोध ठेकेदार, शैलेन्द्र कुमार, कपिल ने पासवान का स्वागत किया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान चिराग पासवान ने ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ का नारा दिया। इसी के साथ उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टी की लोकप्रियता देख नीतीश कुमार उनकी राजनीतिक हत्या करवाना चाहते हैं। पासवान ने नीतीश कुमार तथा इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। यही नहीं राहुल गांधी के लद्दाख दौरे को लेकर भी उन्होंने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी तक पहुंचने में अभी बहुत समय लगेगा। साथ ही विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर भी कई तरह के सवाल उठाए। कहा, भानुमति का कुनबा जल्द बिखर जाएगा। बिहार का विधानसभा चुनाव एनडीए गठबंधन में लड़ा जाएगा।

चिराग ने कहा कि बिहार की बदहाली के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही जिम्मेदार हैं। उन्हें तो यह भी आंकड़ा पता नहीं है कि पूरे देश या विश्व में प्रदेश के कितने लोग किस क्षेत्र में गए हुए हैं। अगर वे बिहार में विकास करते तो लोगों को काम-धंधे के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। लेकिन अब बिहार का समय बदलने वाला है। जो एनडीए के खिलाफ विपक्षी दलों ने गठबंधन बनाया है उसे वे इंडिया कहना पसंद नहीं करते क्योंकि देश का नाम यह राजनीतिक लाभ के लिए प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें