माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। सतगामा खाप प्रधान प्रकाश बुधवार की अध्यक्षता में सुनारिया में खाप महापंचायत हुई। यहां विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। सभी ने गांव व गोत्र में विवाह व लिव इन रिलेशनशिप (लिव-इन-रिलेशनशिप) के खिलाफ कदम उठाने की आवश्यकता जताई। इसके अलावा युवाओं में फैल रहे नशे पर भी चर्चा हुई।
महापंचायत में 84 के प्रधान हरदीप अहलावत, नांदल खाप के प्रधान महेंद्र सिंह नांदल, हुड्डा खाप के प्रवक्ता माड़ाैदी सरपंच राजेंद्र, सुनील व अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने अपनी बात रखी। महापंचायत में समाज की तरक्की के लिए युवाओं को आगे लाने पर पर चर्चा हुई। यहां सभी ने सामाजिक मुद्दों व समाज की तरक्की पर भी जोर दिया।
महापंचायत में रखे गए विचार के साथ समाज हित में निर्णय लेने की भी आवश्यकता जताई गई। इस मौके पर हनुमान सरपंच ककराना, महावीर बालंद, नरेंद्र, समुंद्र गरनावठी, रणधीर पूर्व सरपंच मायना, मास्टर पुरण, आगयाराम, रामपत, बडडू, राजबीर, राजकुमार सुनारियां, सत्यवान, रणबीर समेत अनेक लोग मौजूद रहे।