11सीटीके29 स्वास्थ्य विभाग की वर्कशाप में शामिल अल्ट्रासाउंड डायग्नोस्टिक सेंटर संचालकों एवं र
रोहतक। जिले के लिंगानुपात में सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को आईएमए हॉल रोहतक में अल्ट्रासाउंड डायग्नोस्टिक सेंटर संचालकों और रेडियोलॉजिस्ट के साथ पीसी पीएनटी व एमटीपी वर्कशॉप का आयोजन। इसमें एडिशनल डिप्टी कमिश्नर नरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
उन्होंने सभी अल्ट्रासाउंड संचालकों व रेडियोलॉजिस्ट को कहा कि पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट में संशोधित किए नियमों का सभी को पालना करना चाहिए। अल्ट्रासाउंड करते समय गर्भवती का रिकॉर्ड रखना आवश्यक है।
सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य ने कहा कि लिंगानुपात सुधारने के लिए चिकित्सकों को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट 1994 के नियमों की पालन करना चाहिए। इस मौके पर जिले के सभी अल्ट्रासाउंड डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक व रेडियोलॉजिस्ट मौजूद रहे। लिंगानुपात सुधारने के प्रयास से पिछले तीन महीनों में विभाग की ओर पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत चार रेड की गई है। इस अवसर पर डॉ. संजीव मलिक व डॉ. विश्वजीत राठी, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपिका सैनी, डॉ. सुशील गोदारा, डॉ. विकास सैनी डॉ. मोहित गिल, डॉ. विशाल. डॉ. विकास बालियान, डॉ. देवेंद्र व डॉ. विजय मौजूद रहे।