13सीटीके33... सोनीपत रोड स्थित दमकल विभाग का ऑफिस। संवाद
रोहतक। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के लिए शुक्रवार से वर्दी पहनना अनिवार्य होगा, ताकि आग बुझाने से कर्मचारी अलग से पहचान में नजर आएं। इसके लिए फायर आफिसर की तरफ से वीरवार को सभी कर्मचारियों को लिखित में आदेश जारी किए हैं।
भीषण गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। समय पर आग पर काबू पाने के लिए जिले में 73 कर्मचारी नियुक्त हैं। इसमें 43 कच्चे कर्मचारी हैं। विभाग ने निर्णय लिया है कि फायर कर्मी ड्यूटी के दौरान ड्रेस में होना चाहिए। इससे आग बुझाते समय लोगों को पता रहेगा कि कौन फायर कर्मचारी है। विभाग का सिटी कार्यालय सोनीपत स्टैंड है, जबकि जिला कार्यालय सेक्टर पांच में है। इसके अलावा महम में दो, कलानौर व सांपला में एक-एक गाड़ी गर्मी के मौसम में खड़ी रखी जाती है।
वर्जन
फायर कर्मियों के लिए वर्दी पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए लिखित में आदेश जारी किए गए हैं। आग बुझाते समय फायरकर्मी अलग से पहचान में आ जाएं।
-संजीव डागर, फायर ऑफिसर, रोहतक