फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्माईला के युवक को पिस्तौल दिखाकर अपहरण, पैर पर रॉड मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के इस्माईला 9बी गांव में तीन युवकों ने एक युवक मनीष को पिस्तौल दिखाकर अपहरण कर लिया। घर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। साथ ही पैर पर रॉड मारकर घायल कर दिया। इस संबंध में सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मनीष ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार को रात 10 बजे वह गांव में मंदिर के पास से गुजर रहा था। तभी चार युवकों ने बाइक रुकवा ली। इसके बाद पिस्तौल दिखाकर अपने घर ले गए। वहां पर उसके साथ मारपीट की। साथ ही पैर पर रॉड मारी। साथ ही उसकी बाइक व 1300 रुपये की नकदी भी अपने पास रख ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक के घर के बाहर घायल हालत में मौजूद मनीष को पहले सांपला के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर झगड़े की वजह क्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें