फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में आए पानीपत के व्यापारी की जेब से चुराए 1.84 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुरानी आईटीआई स्थित शादी समारोह में आए पानीपत के एक व्यापारी की जेब से किसी ने भीड़ का फायदा उठाकर 1 लाख 84 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पानीपत के आजाद नगर निवासी कृष्णलाल ने दी शिकायत में बताया कि वह रविवार को रोहतक स्थित ओल्ड आईटीआई ग्राउंड में आयोजित शादी समारोह में आया था। उसकी जेब में एक लाख 84 हजार रुपये की नकदी भी थी, जो उसे जेवरात की पेमेंट के चलते देनी थी। एक बजे वह शादी समारोह के अंदर गया, जहां काफी भीड़ थी। जब वह खाना खा रहा था, तब किसी ने भीड़ का फायदा उठाकर जेब से एक लाख 84 हजार रुपये निकाल लिए। उसने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन पैसों का पता नहीं लग सका। मामले की शिकायत आर्य नगर थाने में दी गई। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें