फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रात को हुई बूंदाबांदी, आज भी हल्की बारिश होने की संभावना

Sun, 04 Feb 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। मौसम शनिवार को दिनभर परिवर्तनशील रहा। अल सुबह हल्की धुंध छाई रही। इसके बाद दिन में कभी बादल छाए तो कभी धूल खिली रही। दोपहर तीन बजे बाद आकाश बादलों से घिरा रहा। रात करीब 8 बजे बूंदाबांदी हुई। रविवार को भी हल्की बारिश संभावित है।
विज्ञापन

मौसम में ठंड बनी हुई है। हालांकि बारिश के बाद दिन के तापमान में कुछ वृद्धि हुई है, मगर रात का तापमान गिर कर 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिले का अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के चलते दिन के तापमान में कुछ वृद्धि व रात के तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई है। रविवार को भी बारिश की संभावना है। इससे रात के तापमान में और कमी आ सकती है। ऐसे में ठंड अभी बनी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें