फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: इस्माइला हत्याकांड। आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजनों का धरना जारी

Thu, 18 Jun 2026 04:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। इस्माइला में तीन दिन पहले गर्दन पर कस्सी मारकर की गई नीरज की हत्या के मामले में अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। दूसरी तरफ आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजन बुधवार को दूसरे दिन भी धरने पर रहे।दिनभर पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें मनाने व धरना समाप्त करवाने का प्रयास किया गया पर वे नहीं माने।
विज्ञापन

परिवार वालों के धरने पर बैठने की वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस ने गांव के प्रधान विकास खत्री को आरोपियों को हिरासत में लेने की पुष्टि कराई।
इस पर प्रधान ने पीड़ित परिवार को पुलिस कार्रवाई से अवगत कराया पर वे नही माने। शाम करीब छह बजे बाद लोग धरने से उठकर घर चले गए। शव लेने के बारे में सहमति नहीं बनी है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार रात को अज्ञात लोगों ने नीरज की कस्सी से हमला कर हत्या कर दी थी। नीरज के भाई नरेश कुमार ने बताया कि रात करीब 12 बजे नीरज नेशनल हाईवे नंबर 9 इस्माइला बाईपास पर भोला बर्फी वाले की दुकान के पास नजर आ रहा है। सीसीटीवी में वह अकेला दिखाई दे रहा है।
शाम करीब पांच बजे प्रधान विकास खत्री ने परिवार को बताया कि पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। आप मेरे साथ चल कर पुलिस स्टेशन में देख सकते हैं। कुछ लोगों ने आरोपी को सामने लाने की बात कही।
वर्जन
नीरज की हत्या के मामले में परिवार धरने पर है। पुलिस की तीन टीमें मामले की छानबीन व आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। -प्रदीप, प्रभारी, सांपला थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें