फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चार माह में करना होगा कबूलपुर रजबाहे का निर्माण

विज्ञापन
14सीटीके26... कबूलपुर रजवाहा
विज्ञापन
रोहतक। कबूलपुर में 10 साल से अधर में लटके कबूलपुर रजबहे के निर्माण का सिंचाई विभाग ने दोबारा टेंडर कर चार महीने में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। रजबहे को लेकर जिला पार्षद जयदेव डागर ने हाउस बैठक में मुद्दा रखा था। पार्षद ने विभाग को लिखित आश्वासन न देने पर धरना देने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

विभाग ने पत्राचार कर बताया था कि पुराने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर 18 लाख रुपये वसूले जाएंगे। अब सांपला डिवीजन एक्सईएन ने टेंडर संबंधित पत्र जारी किया है। वार्ड 10 के पार्षद जयदेव डागर ने बताया कि लंबे समय से रजवाहा निर्माण का कार्य रुका हुआ था। सिंचाई विभाग अधिकारियों ने बताया है कि टेंडर जारी कर जल्द काम शुरू किया जाएगा। 4
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें