रोहतक। शहर की जगदीश कॉलोनी में पार्क में सैर करके लौटी युवती का दो युवक घर के बाहर मोबाइल फोन झपट्टा मारकर ले गए। पीड़िता ने आर्य नगर थाने में केस दर्ज कराया है। युवती एंजेल अरोड़ा ने दी शिकायत में बताया कि वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। शनिवार को सैर करने हुई हुई थी। रात को करीब 11 बजकर 50 मिनट पर नेहरा पार्क से पैदल घर आ रही थी। जब घर के बाहर गेट पर पहुंची तो सफेद रंग की स्कूटी पर युवक आए और झपट्टा मारकर उसका आई फोन छीनकर ले गए। उसने शोर मचाया, लेकिन झपटमार फरार होने में कामयाब रहे। शहर में झपटमारी की वारदात पहले भी हो चुकी हैं। सेक्टर के इलाके में लगातार झपटमारी हो चुकी हैं, जहां स्कूटी सवार युवक महिलाओं को निशाना बना रहा है। पुलिस आरोपी तक पहुंच नहीं पा रही है। ब्यूरो