फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बैठक में सीएम आवास घेराव का दिया निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी की बैठक निर्माण भवन में हुई, इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान संदीप दांगी ने की। बैठक में 28 जुलाई को होने वाले मुख्यमंत्री आवास घेराव, पंचकूला में सभी विभागों को शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। प्रधान ने बताया कि 21 जुलाई को सरकार ने जिस तरह कुरुक्षेत्र और नारनौल में लिपिकों को गिरफ्तार किया था, वह इस सरकार की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। भविष्य में लिपिक वर्ग वोट फोर 35400 की मुहिम चलाएगा और अगामी चुनाव में लिपकीय वर्ग उसी राजनीतिक दल का साथ देगा, जो हमारी मांग 35400 को पूरा करने का वायदा करेगा। इस मौके पर महासचिव सुनील राठी, उप प्रधान जगत नेहरा, प्रेस सचिव सुभाष पांचाल, जिला महिला विंग की प्रधान नीतू गर्ग, प्रेस प्रवक्ता ओमबीर हुड्डा, स्टेनो एसोसिएशन राज्य प्रधान संदीप श्योराण, सिंचाई विभाग के प्रधान सतीश कुमार, रोहतक जिले के तमाम विभागों के लिपिक शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें