फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: क्लर्क व चपरासियों ने जिला उपायुक्त के कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ज्यादातर विभागों के कर्मचारी सरकार से अपनी मांगें मनवाने के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ का स्टॉफ, क्लर्क व चपड़ासी अपनी मांगें मनवाने के लिए जिला उपायुक्त के कार्यालय पर धरने पर बैठे हैं। बुधवार को नवीन जयहिंद ने धरने पर पहुंचकर इनका समर्थन किया। जयहिंद ने कहा वर्षों से कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया है। इसी के साथ इसने कहा सरकार ने कभी कर्मचारियों के दु:ख को नहीं समझा। जयहिंद ने कहा जब तक कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता है तब तक धरना खत्म करने की जरुरत नहीं है। शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक बात पहुंचाने के लिए कहा। नवीन ने संघ के सदस्यों को मुख्यमंत्री नायब सैनी का नंबर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें