फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वारंटी अवधि में फटी इन्वर्टर की बैटरी, 50 प्रतिशत राशि ब्याज सहित लौटाए कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। जिला उपभोक्ता आयोग के चेयरमैन नागेंद्र कादियान ने कहा है कि वारंटी अवधि में इन्वर्टर की बैटरी फटने पर कंपनी उपभोक्ता को 50 प्रतिशत राशि नौ प्रतिशत ब्याज सहित लौटाए। न्यू विजय नगर निवासी मौसम खत्री को पांच हजार रुपये सेवा में कमी तो पांच हजार रुपये कानूनी खर्च के तौर पर भी दे।
जिला उपभोक्ता आयोग के मुताबिक, मौसम खत्री ने 2021 में याचिका दायर की थी कि उन्होंने पालिका बाजार से मई 2017 में 30 हजार रुपये देकर ओकाया कंपनी की दो बैटरियां खरीदी थीं। दुकानदार ने पांच साल की वारंटी दी थी।
विज्ञापन

एक बैटरी दिसंबर 2020 व दूसरी मई 2021 में धमाके के साथ फट गई थीं। इससे घर के फर्श पर एसिड फैल गया था। उन्होंने कंपनी के टोल फ्री नंबर पर कॉल की। एक कर्मचारी आया और निरीक्षण करके चला गया। भरोसा दिया कि बैटरी बदली जाएगी या कीमत वापस दी जाएगी।
तीन-चार दिन बाद कंपनी ने क्लेम को खारिज कर दिया। कानून नोटिस भेजने के बावजूद कोई जवाब नहीं आया। उपभोक्ता का आरोप था कि दोनों बैटरी में निर्माण संबंधी दोष था इसलिए दोनों वारंटी अवधि के बीच में ही फट गईं।
आयोग ने ओकाया पावर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक एवं मालिक को नोटिस भेजा लेकिन कोई जवाब नहीं आया। आयोग ने पिछले सप्ताह सुनाए गए फैसले में कहा कि इसका मतलब कंपनी के पास कहने के लिए कुछ नहीं है।
विज्ञापन

उपभोक्ता ने साढ़े तीन साल बैटरी का इस्तेमाल किया। ऐसे में नियमों के तहत 50 प्रतिशत राशि काटकर बाकी 15 हजार रुपये नौ प्रतिशत ब्याज सहित उपभोक्ता को दिए जाएं। सेवा में कमी पर पांच हजार व कानूनी खर्च के तौर पर पांच हजार रुपये दिए जाएं। पूरी राशि का भुगतान एक माह के अंदर किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें