फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: इंटर्नशिप से विद्यार्थियों मेंं बढ़ाएंगे कौशल विकास और उद्यमिता की भावन

Thu, 02 Jul 2026 04:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पंडित नेकीराम राजकीय महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग की ओर से बुधवार को नई शिक्षा नीति के तहत वर्मी कम्पोस्टिंग, वर्मी कल्चर और ऑर्गेनिक वेस्ट मैनेजमेंट विषय पर चार सप्ताह की इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कौशल विकास, अनुभवात्मक अधिगम और उद्यमिता की भावना को विकसित करना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एमडीयू के जंतु विज्ञान विभाग की प्रो. डॉ. मीनाक्षी शर्मा रहीं जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सांगवान ने की।
विज्ञापन

इंटर्नशिप कार्यक्रम में कुल 32 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमें 10 विद्यार्थी बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, दो पीजी राजकीय महाविद्यालय तथा शेष पंडित नेकीराम राजकीय महाविद्यालय के शामिल हैं।
इंटर्नशिप के पहले सप्ताह में वर्मी कंपोस्टिंग और जैविक अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे सप्ताह में प्रतिभागी अपनी-अपनी वर्मी कंपोस्टिंग इकाइयों की स्थापना करेंगे। तीसरे सप्ताह में इकाइयों के रखरखाव, निगरानी और कंपोस्ट निर्माण प्रक्रिया का अध्ययन कराया जाएगा।
विज्ञापन

चौथे सप्ताह में तैयार वर्मी कंपोस्ट और वर्मी वॉश का संग्रहण, गुणवत्ता परीक्षण तथा जैविक खेती में उनके उपयोग के साथ-साथ उद्यमिता के अवसरों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर जंतु विज्ञान विभाग के सभी संकाय सदस्य डॉ. शेली दलाल, डॉ. देवेन्द्र, डॉ. नीरज, डॉ. अमित एवं अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें