फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर एमडीयू में कार्यक्रम कल

Wed, 17 Jun 2026 05:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। 12वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय 18 जून को अपने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सरदार वल्लभ भाई क्रिकेट स्टेडियम ग्राउंड में सुबह 6.30 बजे से योग कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया जिलास्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां समारोह की अध्यक्षता करेंगे। रजिस्ट्रार प्रो. संदीप बंसल ने बताया कि यह कार्यक्रम योग के वैश्विक महत्व और शारीरिक व मानसिक कल्याण के संदेश को फैलाने का अवसर देगा।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषता मानक योग प्रोटोकॉल के अनुसार समन्वित सामूहिक योग प्रदर्शन होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन कार्यक्रम के सुचारु और सफल आयोजन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें