फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंतरराष्ट्रीय हरियाणा नस्ल गोवंश शो एवं प्रदर्शनी 23 को होगी रोहतक में

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा की देसी गो नस्ल के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय हरियाणा नस्ल गोवंश शो एवं प्रदर्शनी 23 मार्च को आयोजित होगी। यह कार्यक्रम इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेटरनरी एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईवीईआर), बहुअकबरपुर में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा।
विज्ञापन


इस आयोजन का उद्देश्य हरियाणा नस्ल की देसी गाय को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना, पशुपालकों को प्रोत्साहित करना व नस्ल सुधार और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि और हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में किसानों को प्रेरित करेंगे।
इसके अलावा, गो सेवा और पशुपालन क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति, विशेषज्ञ और किसान भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसमें हरियाणा नस्ल की उत्कृष्ट देसी गायों का प्रदर्शन किया जाएगा जिनमें उच्च दुग्ध उत्पादन क्षमता वाली गाय, खागड़ व बैलों की जोड़ी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन

पशुपालन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले किसानों एवं महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन बोस इंडिकस फार्मर्स एसोसिएशन की ओर से हरियाणा गो सेवा आयोग के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। पशुपालकों, किसानों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें