फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट स्वीटी नशा मुक्ति संदेश देने के लिए सम्मानित

Fri, 26 Jun 2026 08:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29-हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नशा मुक्ति के उत्कृष्ट कार्यों पर फिट इंडिया एंबेसडर और अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक को कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में समारोह में सम्मानित किया।
शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर हरियाणा सरकार का राज्य स्तरीय कार्यक्रम हिसार के गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पहुंचे थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्वीटी मलिक को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि साइकिलिंग से युवाओं के बीच जाकर नशा मुक्ति और फिटनेस का संदेश देना अच्छी पहल है। फिट इंडिया एंबेसडर के रूप में उनकी यह मुहिम हरियाणा को नशा मुक्त व स्वस्थ बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी महावीर गोदारा, सिविल सर्जन व नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें