फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ ने महिला एवं पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बढ़ाई वेट कैटेगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ ने एक पत्र के माध्यम से सभी राष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ को सूचित किया है कि 1 अगस्त 2021 से जो भी बॉक्सिंग संघ द्वारा प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी, उसमें 13 वेट कैटेगरी पुरुष यूथ और सीनियर में होंगी और 12 महिला यूथ और सीनियर में होंगी। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ के महासचिव इस्तवान कोवाक्स पूर्व ओलंपियन ने पत्र जारी किया। इसमें बताया कि महिला समिति और राष्ट्रीय संघ, एआईबीए निदेशक मंडल ने एक प्रतियोगिता में युवा और कुलीन मुक्केबाजों के लिए भार वर्गों में संशोधन के पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन

पुरुषों की भार श्रेणियां 10 से बढ़ाकर 13 हो जाएंगी, जबकि महिलाओं की श्रेणियां 10 से बढ़कर 12 हो जाएंगी। नई वेट कैटगरी एक अगस्त 2021 से प्रभावी होंगी। पुरुषों के लिए न्यूनतम वजन 49 किग्रा से 48 किग्रा तक था। पहली पांच श्रेणियों के बीच का अंतर 3 किग्रा है, सुपर हैवीवेट वर्ग 92 किग्रा से शुरू होता है, जिसकी कोई सीमा नहीं है। महिलाओं का न्यूनतम वजन 48 किग्रा ही रहता है। हालांकि, पहले चार भार वर्गों के बीच अब 2 किग्रा अंतर है।
हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रवक्ता एडवोकेट राजनारायण पंघाल ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस परिवर्तन से निश्चित तौर पर हरियाणा बॉक्सर को फायदा होगा। क्योंकि संख्या की बात की जाए तो पिछले एक दशक में हमारे तैयारी करने वाले खिलाड़ियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, जिससे जो भी आगामी प्रतियोगिता खेली जाएगी। उसमें जी तोड़ मेहनत करने वाले हरियाणा के मुक्केबाजों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें