पीजीआईएमएस के निदेशक डाॅ. एसके सिंघल को अंगदान का फॉर्म देते अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कृष्ण शर्मा।
रोहतक। पीजीआईएम के स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट कार्यालय स्थित 17 नंबर कमरे में हिसार के सोरखी निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कृष्ण शर्मा ने अंगदान के लिए फॉर्म भरा है। पीजीआईएमएस के निदेशक डाॅ. एसके सिंघल ने निदेशक कार्यालय में अंगदान व देहदान के लिए पहुंचे अंतरराष्ट्रीय बाॅक्सर कृष्ण शर्मा का धन्यवाद किया।
निदेशक डाॅ. एसके सिंघल ने कहा कि बाॅक्सर कृष्ण शर्मा का यह निर्णय न केवल उनकी सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि वे अपने खेल के अलावा भी समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को महत्व देते हैं। अंगदान एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें एक व्यक्ति आठ लोगों की जान बचा सकता है। डाॅ. एसके सिंघल ने कहा कि अंगदान करने का कोई भी इच्छुक व्यक्ति, एनजीओ या समाजसेवी संस्था चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में स्थित स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट कार्यालय स्थित 17 नंबर कमरे में नोडल अधिकारी डाॅ. सुखबीर सिंह से संपर्क कर सकते हैं।