रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे 17 जनवरी से दिल्ली-पंजाब वाया रोहतक रूट पर फिर से 27 ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है। सभी ट्रेनें समय पर चलने से यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचने का इंतजार नहीं करना होगा। दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग के काम पूरा होने पर इस रूट की पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों को फिर से चलाने के निर्देश जारी हो गए हैं।
पिछले दिनों रेलवे विभाग की ओर से शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने का काम शुरू किया गया था। इसके चलते दिल्ली-पंजाब वाया रोहतक रूट की 27 गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन व कुछ के रूट छोटे कर दिए गए थे। इस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए पर्याप्त ट्रेनें नहीं मिल पा रही थीं। वीरवार को टाइलें लगाने का काम पूरा हो गया। इससे अब सभी ट्रेनों का फिर से इस रूट पर संचालन किया जाएगा। कुछ ट्रेनों का वीरवार देर शाम संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे यात्रियों को दिल्ली पहुंचने में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
दिल्ली जाने वाली यह ट्रेन आज से होंगी शुरू
ट्रेन नाम ट्रेन संख्या
जींद -नई दिल्ली मेमू 64912
जाखल दिल्ली पैसेंजर 54036
हिसार-नई दिल्ली पैसेंजर 54424
जींद-दिल्ली पैसेंजर 54032
कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस 14024
पातालकोट एक्सप्रेस 14624
किसान एक्सप्रेस 14732
जबलपुर एक्सप्रेस 11450
इंटरसिटी एक्सप्रेस 12482
रोहतक-नई दिल्ली एक्सप्रेस 14324
जींद-दिल्ली मेमू 64932
जींद-दिल्ली पैसेंजर 54034
बठिंडा-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20410
सरबत दा भला 22480
इंटरसिटी एक्सप्रेस 22479
दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20409
नई दिल्ली-जींद मेमू 64915
नई दिल्ली-रोहतक एक्सप्रेस 14323
दिल्ली-जींद पैसेंजर 54031
इंटरसिटी एक्सप्रेस 12481
किसान एक्सप्रेस 14731
दिल्ली जाखल पैसेंजर 54035
दिल्ली-नरवाना पैसेंजर 54033
दिल्ली-कुरूक्षेत्र एक्सप्रेस 14023
नई दिल्ली-हिसार पैसेंजर 54423
दिल्ली-जींद मेमू 64931
तिलक ब्रिज भिवानी एक्सप्रेस 14738
-
शकूरबस्ती में चल रहा इंटरलॉकिंग कार्य खत्म हो गया है, कुछ ट्रेनों का संचालन वीरवार देर शाम से शुरू हो गया है। शुक्रवार से सभी ट्रेनें अपने समय से चलेंगी। यात्रियों को अब किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बलबीर, ट्रैफिक इंचार्ज, रेलवे स्टेशन रोहतक।