सोमवार को एमडीयू के खेल विभाग में आयोजित नोर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप में रेड ट?
रोहतक। एमडीयू में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय पुरुष वर्ग की कबड्डी स्पर्धा का सोमवार को आगाज हुआ। इस दौरान पहले दिन डब्ल्यूडब्ल्यूई की रोमांचक फाइट आकर्षण का केंद्र रही। इसमें भारत और नेपाल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। पहला मैच बीकेयू झांसी व एमजेपीआरयू बरेली के बीच हुआ। बरेली ने झांसी विवि की टीम को 75-37 के अंतर से पराजित किया।
खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि पहले राउंड के मुकाबलों में बरेली ने 75 व झांसी विवि ने 37 अंक हासिल किए। बरेली ने 37 अंकों से जीत दर्ज की। दूसरा मैच जम्मू विवि व डॉ. आरएमएलए अयोध्या यूपी में हुआ। अयोध्या विवि ने जम्मू विवि की टीम को 23 अंकों, तीसरे मुकाबले में एसडब्लूएसएसविवि गुरु साहिब ने एमआर विवि भटिंडा को 15 अंकों और चौथे मुकाबले में डीएवी विवि जालंधर ने नैनीताल को 12 अंकों से हराया।
एमडीयू के खेल विभाग में डब्लूडब्लूई की चैंपियनशिप ।