फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज कबड्डी में वैश्य महिला महाविद्यालय ने सांपला को हराया

Tue, 06 Oct 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्य महिला महाविद्यालय में सोमवार को एमडीयू की तरफ से इंटर कॉलेज कबड्डी नेशनल स्टाइल प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


इसमें कई टीमों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।


उद्घाटन प्राचार्या डॉ. शकुंतला सिंगला ने किया। पहले मुकाबले में एमकेजेके कॉलेज रोहतक ने बीएलजेएस तोशाम की टीम को हराया।

दूसरे मुकाबले में एमएमवी झोंझूकलां ने जीसीडब्ल्यू बवानीखेड़ा को मात दी। इसी तरह जीसीडब्ल्यू रोहतक और एसएमएम पलवल के बीच हुए मुकाबले में रोहतक ने बाजी मारी।
विज्ञापन


जीसीडब्ल्यू कंवाली और जीसीडब्ल्यू सांपला के बीच सांपला की टीम विजेता रही। इसके अलावा वैश्य महिला महाविद्यालय की टीम ने सांपला को हराया। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुरजीत निम्मा, मुन्नी जून, पदमा मित्तल, नवीन कुमार, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुरेन्द्र, जगजीत और प्रदीप ने निभाई। इस मौके पर डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. मुकेश रानी और रोशनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें