रोहतक। नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चल रहे तकनीकी एवं निर्माण संबंधित विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों व एजेंसी को निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त गांव गढ़ी बोहर में पार्क निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर निगम अधिकारियों एवं एजेंसी को निर्देश दिए कि स्थानीय निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य में तेजी लाई जाए व जल्द कार्य पूरा किया जाए। इसके बाद वे गढ़ी बोहर में स्टेडियम के निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो। किसी भी कार्य में लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके साथ संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार भी मौजूद रहे। संवाद