फोटो 03 महम एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सदस्य। संवाद
महम (रोहतक)। हांसी जिले के चानौत गांव में पीने के पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण व आसपास के गांवों सहित प्रदेश के कई जिलों से लोग चानौत धरने पर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत ने प्रधान चौधरी सुभाष नंबरदार के नेतृत्व में चानौत गांव के समर्थन में महम एसडीएम विपिन कुमार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रधान सुभाष नंबरदार ने कहा कि पीने का पानी जनता का मौलिक अधिकार है। सरकार मौलिक अधिकार से वंचित न करे। महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के महासचिव मास्टर रामफल राठी ने कहा कि खानपुर वाटर वर्क्स से हांसी शहर को जाने वाली 36 इंच मुख्य पेयजल पाइप लाइन से चानौत गांव को छह इंच का कनेक्शन दिया जाए। इस अवसर पर प्रधान हुक्म सिंह, सूरजमल राठी, काला मुंडिया, महाबीर गोयत, रामकिशन मलिक, दिलावर सिंह, बलजीत राठी, संदीप नहरा, एडवोकेट विपिन बल्हारा, मोनू सिवाच, पूर्व चेयरमैन वजीर सिंह, वेद प्रकाश अहलावत, राजा बहलबा, अभिमन्यु पूर्व सरपंच खरकड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद