रोहतक। जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर सोमवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर में नागरिक समस्याएं लेकर पहुंचे। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने शिकायत की प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के निर्देश दिए।
शिविर लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित किया गया। नगराधीश अंकित कुमार, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, पुलिस उपाधीक्षक दलीप सिंह, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। नगराधीश ने अधिकारियों ने समाधान शिविरों की लंबित व रिओपन हुई शिकायतों के तुरंत निपटारे के निर्देश दिए। डीएमसी जितेंद्र सिंह, कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की कार्यकारी अभियंता सीमा नारा, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप सिंह व अन्य मौजूद रहे। संवाद
सांपला व महम में सुनीं नागरिकों की समस्याएं
सांपला। समाधान शिविर में उपमंडलाधीश उत्सव आनंद ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शिविर में तीन शिकायतें प्राप्त हुईं जिन्हें संबंधित विभागों को निपटारे के निर्देशों सहित सौंपा गया। समाधान शिविर में नायब तहसीलदार अशोक कुमार सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। महम उपमंडल में उपमंडलाधीश विपिन कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में उपमंडलाधीश ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। संवाद