फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सोनीपत मार्ग पर बसों को समय से नहीं चलने पर कार्रवाई के निर्देश

Thu, 09 Jul 2026 06:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
07-अमर उजाला में 7 जुलाई को प्रका​शित खबर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। रोहतक-सोनीपत मार्ग पर सहकारी समिति की बसों के समय पर न चलने और यात्रियों को हो रही परेशानी के मुद्दे पर हरियाणा राज्य परिवहन के महाप्रबंधक नवीन कुमार ने जिला परिवहन अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
रोहतक-सोनीपत मार्ग पर मनमाने समय पर बसें चलाने के मुद्दे को अमर उजाला ने 7 जुलाई के अंक में प्रकाशित किया था। यात्रियों ने शिकायत की थी कि घंटों इंतजार के बाद भी समय पर बस नहीं मिलती।
विज्ञापन

रोडवेज ने मंगलवार को रिपोर्ट तैयार कर आरटीए को अवगत करवाया है कि रोहतक से सोनीपत मार्ग पर सहकारी समिति और निजी बसों के 39 मार्ग परमिट हैं लेकिन इनमें से केवल 13 बसें ही प्रतिदिन चल रही हैं। इन 13 बसों में भी 3 के समय एक ही बस चल रही है।
इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण से अनुरोध किया गया है कि रोहतक से सोनीपत मार्ग पर सहकारी समिति और प्राइवेट बसों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार करवाने के लिए वाहन स्वामियों को उचित निर्देश जारी किए जाएं। इसके बाद यात्रियों की ओर से भी उम्मीद जताई जा रही है कि सोनीपत मार्ग पर बसों का संचालन सुचारू होगा और राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वर्जन
सहकारी समिति की बसों का निर्धारित समय पर न चलना नियमों के विरुद्ध है। बसों का सही समय पर संचालन सुनिश्चित करवाने के लिए समितियों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे। -वीरेंद्र ढुल, सचिव, आरटीए, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें