रोहतक। मदीना स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन के लिए रोडमैप तैयार करते हुए रोहतक व लाखन माजरा ब्लॉक के प्रधानाचार्यों व मिडिल हेड को ट्रेनिंग दी गई।
जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने कार्यक्रम को लेकर सभी विद्यालय मुखियाओं से फीडबैक लिया। जहां 50 प्रतिशत से कम बच्चे हैं वहां के विद्यालय मुखियाओं को विशेष कार्यक्रम तैयार करके बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
निपुण कार्यक्रम की जिला समन्वयक रूपांशी हुड्डा ने निपुण कार्यक्रम की जानकारी दी। उल्लास समन्वयक इला ने मार्च 2026 में होने वाली उल्लास परीक्षा की जानकारी दी। इस ट्रेनिंग के समन्वयक रोमी कुमार, मास्टर ट्रेनर शमशेर सैनी, रमेश कुमार, डॉ. सतीश शर्मा, राजीव दलाल रहे।