फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलश यात्रा के साथ मूर्तियों की स्थापना

विज्ञापन
04jjrp03- गांव बाघपुर ​में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बेरी। गांव बाघपुर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में ग्रामीणों के सहयोग से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राधा-कृष्ण, शिव परिवार, शनि महाराज और हनुमान की मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा कर स्थापना की गई।
विज्ञापन


मूर्ति स्थापना से पहले मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें करीब 300 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारे लगाते हुए पूरे गांव की परिक्रमा कर वापस मंदिर पहुंचीं। ग्रामीणों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

मंदिर पहुंचने के बाद पंडित जयप्रकाश वत्स ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ कराया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर गांव व परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


राधा-कृष्ण समिति प्रधान कर्मबीर ने बताया कि जोहड़ के पास स्थित मंदिर में ग्रामवासियों के सहयोग से मूर्तियों की स्थापना कराई गई। इस अवसर पर चांद, रामनिवास, जिले सिंह, बिट्टू बाघपुर, नवीन, एडवोकेट विकास और नरेंद्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें