1-पं नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शिविर के शुभारंभ पर प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र सांगवा
- फोटो : Samvad
रोहतक। पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. सांगवान ने छात्रों को अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता डॉ. सुभाष ने आरटीआई के उपयोग बताए। डॉ. दिनेश शर्मा ने स्वयंसेवकों से नेत्र देखभाल और नेत्रदान के लिए आह्वान किया। शिविर में डॉ. रुचिका, डॉ. ज्योति, दलेल सिंह बलहारा और सुमित उपस्थित रहे। संवाद