फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंगदान एक जन्म अभियान से जुड़ने के लिए लोगों को किया प्रेरित

Thu, 14 Mar 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। विश्व किडनी दिवस पर बुधवार को एक निजी अस्पताल की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए इनरव्हील क्लब के साथ जागरूकता व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आरटीएन लाल गोयल रहे। उन्होंने डॉ. अमित मान के साथ मिलकर अंगदान की जानकारी दी। उन्होंने अंगदान एक जन्म अभियान से जुड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इसके अलावा एक निजी अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण किए गए डोनर्स को सम्मानित भी किया। मौके पर डॉ. सोनिका मान, पवन कपूर, प्रीति बंसल, डॉ. रविंद्र हुड्डा, डॉ. अनिल बिरला, डॉ. मलिक, डॉ रविंद्र वधवा मौजूद रहे। वहीं एडीसी वैशाली सिंह की मौजूदगी में रोटरी क्लब हार्मनी के प्रेसिडेंट हेमंत बक्शी की ओर से किडनी मरीज को 51000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें