फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया प्रेरित

Thu, 08 Jan 2026 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 03 मोखरा कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सदस्य। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
महम। साक्षी मलिक राजकीय महाविद्यालय मोखरा में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 6 व 7 जनवरी को दो दिवसीय सेल्फ ग्रूमिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास का विकास करना, व्यक्तित्व को निखारना व उन्हें दैनिक एवं व्यावहारिक जीवन के लिए तैयार करना था। प्राचार्य मीनू नैन ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक युग में शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास व आत्म प्रस्तुति का विशेष महत्व है। छात्राओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सजग बनने के लिए प्रेरित किया। यहां रेणु को संसाधन व्यक्ति (रिसोर्स पर्सन) के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने छात्राओं को आकर्षक हेयर स्टाइल बनाना सिखाया व चेहरे और बालों की देखभाल के लिए स्किन केयर के घरेलू व प्राकृतिक उपायों की जानकारी दी। छात्राओं को साड़ी ड्रेपिंग की अलग-अलग विधियां व दुपट्टा ड्रेपिंग के पारंपरिक एवं आधुनिक तरीके सिखाए। इस दौरान राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापिका सुनीता, गणित की सहायक प्राध्यापिका रचना देवी ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें