फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रेरक स्लोगन और कलात्मक पेंटिंग से बोल उठेंगी दीवारें

विज्ञापन
रेवाड़ी नगर परिषद का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
प्रवेश चौहान
विज्ञापन

रेवाड़ी। अब जिले की सड़कों, दीवारों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रेरक स्लोगन और संदेश कलात्मक पेंटिंग्स के रूप में नजर आएंगे। रेवाड़ी, धारूहेड़ा, बावल में इस कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है।
इस योजना पर करीब 55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें रंग, कलाकारों की मेहनताना और अन्य व्यवस्थाएं शामिल होंगी। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। इस योजना के तहत कलाकार शहर के प्रमुख स्थानों पर रंगीन पेंटिंग्स के जरिए प्रेरक नारे लिखेंगे।
विज्ञापन

इनमें स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, ट्रैफिक नियम पालन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और सामाजिक एकता जैसे विषय शामिल रहेंगे। जब लोग रोज इन पेंटिंग्स को देखेंगे तो उनके मन में यह संदेश गहराई से बैठेंगे।
इसके लिए प्रमुख मार्गों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजार की दीवारों को चुना है। शहर की एंट्री पॉइंट्स पर भी आकर्षक कलाकृतियां बनाई जाएंगी ताकि बाहर से आने वाले लोग भी रेवाड़ी की सोच और संस्कृति को समझ सकें।
विज्ञापन

लक्ष्य है कि शहर न सिर्फ साफ-सुथरा और आकर्षक दिखे बल्कि आमजन में सकारात्मकता और सामाजिक जागरूकता भी फैले। वहीं अधिकारियों का दावा है कि यह खर्च शहर की छवि को बदलने और लोगों की सोच को सकारात्मक बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें