फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम में पांच अप्रैल को होने वाली जनसभा की तैयारियों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
महम में सीएम की रैली की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी व अन्य अधिकारी गण। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। महम में पांच अप्रैल को होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास रैली की तैयारियों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त सचिन गुप्ता व जिला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जनसभा के आयोजक सांसद रामचंद्र जांगड़ा सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल राजकीय महाविद्यालय का जायजा लिया। मुख्य मंच, वीआईपी प्रवेश द्वार व आमजन के लिए प्रवेश, निकासी व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। खेल स्टेडियम का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

हेलीपैड के संभावित स्थान को लेकर चर्चा हुई। इससे पूर्व उपायुक्त ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में रैली की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक अग्रवाल, आईपीएस रविंद्र, एसडीएम विपिन शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जांगड़ा ने गांव-गांव जाकर दिया सीएम की रैली का न्योता

महम। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने मंगलवार को बहलबा, सीसर, खरकड़ा व अन्य गावों में पहुंचकर ग्रामीणों से रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उनके साथ महंत सतीश दास, सत्यप्रकाश बिसला, राजेश शर्मा, अनिल कुमार, बिंटू, अजीत अहलावत, नवनीत राठी मौजूद रहे। संवाद
फोटो : ग्रामीणों से रैली में आने का आह्वान करते सांसद जांगड़ा। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें