19jjrp23- बेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण करते सामान्य पर्यवेक्षक दीपक रंजन
बेरी। बेरी और बहादुरगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक दीपक रंजन दास (आईएएस) ने बेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रविंद्र मलिक भी रहे।
उन्होंने बेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों में स्थापित बूथों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ को जरूरी निर्देश दिए। सामान्य पर्यवेक्षक दीपक रंजन दास ने आरओ रविंद्र मलिक के साथ गांव दुजाना, महराना, चमनपुरा, शेरिया, मदाना कलां व मदाना खुर्द, डीघल, लकड़िया, धांधलान, गोच्छी, बेरी, वजीरपुर, जहाजगढ़ का दौरा कर मतदान केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर शौचालय, दरवाजे, खिड़कियां, रैंप, बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।