चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह से बजाय मंगल सैन के नाम पर रखने के विरोध में इनसो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एमडीयू गेट के सामने सीएम मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका।
इनसो कार्यकर्ता प्रदर्शन कर सीएम का पुतला फूंकते रहे और पुलिस देखती रही। इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता गेट नंबर-2 के सामने इकट्ठा हुए।
इस दौरान देशवाल ने कहा कि सरकार एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह की बजाय मंगल सैन रखना चाहती है, लेकिन इनसो कार्यकर्ता किसी आरएसएस नेता के नाम पर एयरपोर्ट का नाम नहीं होने देंगे। सरकार के इस कदम से शहीदों का अपमान हो रहा है। इस मौके पर रामबीर बडाला, अरविंद गोस्वामी, अभिषेक देशवाल, अश्वनी, मोहन, दिनेश पंवार, दीपक, सीना पहलवान, प्रदीप शर्मा, मंजीत और नवीन मौजूद रहे।