उपयुक्त डॉ. यशपाल यादव ने शनिवार को पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज का दौरा किया। यहां कॉलेज प्रशासन की ओर से पुराना भवन गिराए जाने का विरोध करते हुए इनसो प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात की। इनसो ने भवन न गिराने की अपील करते हुए विद्यार्थियों को सुविधा मुहैया कराने का पक्ष लिया।
इनसो सदस्य दीपक मलिक के नेतृत्व में नेकीराम कॉलेज के छात्रों ने उपायुक्त से मुलाकात की। यहां उपायुक्त से कहा कि जिस भवन को गिराने की बात की जा रही है, उसमें कक्षाएं व प्रयोगशालाएं लगती हैं। नया भवन बनाने से पहले इसे गिराया जाता तो छात्रों की शिक्षा प्रभावित होगी। यह भवन गिराया जाता है तो नया भवन बनने में कम से कम 3-4 वर्ष का समय लगेगा। सरकार ने कॉलेज में 10 प्रतिशत सीटें बढ़ाई हैं। कॉलेज प्राचार्य ने कक्षाओं के लिए जगह नहीं होने का हवाला देते हुए नए छात्रों के दाखिले पर रोक लगा दी। ऐसे में अगले वर्ष जगह के अभाव में दाखिलों पर रोक न लग जाए।
दीपक मलिक ने कहा कि कॉलेज के पास जगह है। दूसरी जगह पर नया भवन बनाया जा सकता है। नया भवन बनने तक इस भवन की मरम्मत करा दी जाए। उपायुक्त ने इनसो प्रतिनिधिमंडल से बात की और उनकी समस्या ध्यानपूर्वक सुनने के बाद उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर साहिल देशवाल, विशेष अहलावत, मोहित नैन, प्रदीप दांगी, विरेंद्र मदीना, मनदीप नैन, अंकित तोकस, अंकुश जांगड़ा मौजूद रहा।