फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भिवानी चुंगी पर दुकानदार का मोबाइल फोन छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में झपटमार बेखौफ वारदात अंजाम दे रहे हैं। लाहली गांव के युवक का भिवानी रोड स्थित टी प्वाइंट पर बाइक सवार तीन युवक मोबाइल छीनकर ले गए। इस संबंध में शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लाहली गांव निवासी धीरज ने दी शिकायत में बताया कि उसकी हिसार रोड पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। शुक्रवार को करीब सवा 12 बजे भिवानी रोड पर टी प्वाइंट के पास गया हुआ था। वहां पर फोन पर बातचीत करने लगा। तभी पीछे से बाइक पर तीन युवक आए और झपटा मारकर मोबाइल फोन छीनकर ले गए। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। उसने शोर भी मचाया, लेकिन झपटमारों का सुराग नहीं लग सका।

बैंककर्मी से चेन झपटने वालों का नहीं लगा सुराग
उधर, शुक्रवार शाम को झंग कालोनी में महिला बैंक कर्मी सोमलता की चेन झपटने वाले बाइक सवार युवकों का सुराग नहीं लग सका है। सिविल लाइन थाना पुलिस छानबीन कर रही है। आगरा निवासी सोमलता ने शिकायत दी थी कि वह माॅडल टाउन स्थित सेंट्रल बैंक में नौकरी करती है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे दुकान से सामान लेकर किराए के मकान में झंग कालोनी आ रही थी। पीछे से बाइक पर दो युवक आए और झपटा मारकर चेन तोड़कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें