16-दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी क
रोहतक। नीट पेपर लीक और दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में इनेलो ने प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन सीटीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, रोजगार गारंटी और भर्ती प्रक्रिया में सुधार सहित कई मांगें उठाई गईं।
शुक्रवार को शहर की दिल्ली रोड पर इंडियन नेशनल लोक दल के कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जमकर नारेबाजी की। युवा नेता मंजीत कनेहली और प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी ने कहा कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, आंसू गैस और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया जिसकी संगठन कड़ी निंदा करता है।
ज्ञापन में युवाओं के लिए रोजगार गारंटी, समयबद्ध भर्तियां, परीक्षा शुल्क और आयु सीमा में छूट, घायल छात्रों के मुफ्त इलाज और मुआवजे तथा पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को उचित सहायता देने की मांग की गई।
वरिष्ठ इनेलो नेता विनोद दलाल (एडवोकेट) ने कहा कि इनेलो छात्रों और युवाओं की आवाज लगातार उठाती रहेगी। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीटीएम शुभम को सौंपा गया।