फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी मांग पत्र लेने नहीं आए तो जाम लगाकर खुलवाया गेट, बोले सरकार ने किसानों से धोखा किया

विज्ञापन
लघु सचिवालय के गेट पर प्रदर्शन करते इनेलो के कार्यकर्ता । संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
पेट्रोल, डीजल व खाद के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ इनेलो ने सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। जब कोई अधिकारी मांग पत्र लेने गेट पर नहीं आया तो रोड जाम कर दिया। एसडीएम मांग पत्र लेने गेट पर आए तो दर्जनों नेता व कार्यकर्ता अंदर घुस गए और राज्यपाल के नाम मांग पत्र देकर महंगाई कम करने की मांग की। खास बात यह रही कि कोरोना संक्रमण के बावजूद कई नेता व कार्यकर्ता बिना मास्क के नजर आए।
विज्ञापन

सुबह इनेलो कार्यकर्ता मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए, जहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे। उस समय गेट पर ताला लगा हुआ था। इनेलो कार्यकर्ताओं ने भाजपा व जजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 15 मिनट तक जब कोई अधिकारी मांग पत्र लेने नहीं आया और गेट नहीं खुला तो इनेलो नेताओं ने पांच मिनट में रोड जाम की चेतावनी दी। पांच मिनट बाद भी कोई नहीं आया तो इनेलो कार्यकर्ता सड़क के बीचोंबीच जाम लगाकर बैठ गए। इसके कुछ देर बाद एसडीएम राकेश कुमार सैनी बाहर आए। पुलिस ने लघु सचिवालय का गेट खोल दिया और इनेलो नेताओं से आग्रह किया कि पांच-छह इनेलो नेता ही मांग पत्र देने अंदर जाए, लेकिन गेट खुलते ही दो दर्जन नेता व कार्यकर्ता अंदर चले गए। काफी संख्या में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ता ने मास्क नहीं लगा रखा था। कई का मास्क सही ढंग से नहीं लगा था। इसके बाद मांग पत्र देकर पार्टी नेता वापस लौट गए।
किसानों के साथ किया विश्वासघात, हर वर्ग परेशान : नफे सिंह राठी
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी का कहना है कि गठबंधन सरकार ने खाद, बीज और कीटनाशक दवाइयों के दामों में वृद्धि कर किसानों से साथ विश्वासघात किया है। इसका खामियाजा भाजपा-जजपा को भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा सरकार तीन कृषि कानून लेकर आ गई। अब खाद व बीज के दामों में बढ़ोतरी कर दी। पेट्रोल व डीजल के दाम पहले से ऊंचाई छू रहे हैं। बावजूद इसके चार माह से तीन कृषि कानून रद्द कराने के लिए आंदोलन कर रहे किसानों की सरकार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन सरकार के कफन में कील साबित होगा। राठी ने सरकार से तुरंत तीन कृषि काले कानून वापस लेने व बढ़े हुए खाद, बीज व कीटनाशक दवाइयों के दामों को कम करने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नफे सिंह लाहली, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मायना, कृष्ण कौशिक एडवोकेट, एडवोकेट विनोद अहलावत, ताजबीर शिमली, पुनीत मायना, जितेन्द्र बल्हारा, सूरज देहराज, समरजीत नरवाल, वेद भराण, जसबीर, करतार सरपंच, सुशीला राणा, कुंती देवी, सुनिता नांदल, श्वेता राठी, सतबीर सहरावत, राजबीर वाल्मीकि, रमेश, दीपक, भोला, रमेश, बीजू, हवा सिंह, धीरेन्द्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें