रोहतक। चार दिन पहले दिल्ली रोड पर खरावड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में घायल कृष्णा कॉलोनी निवासी सुनील कपूर उर्फ नंबरदार ने शुक्रवार को पीजीआई में दम तोड़ दिया। आईएमटी थाने में चार दिन पहले दर्ज एफआईआर में सुनील की पत्नी ने बताया था कि उनके पति सुबह ड्यूटी पर गए थे। शाम को सूचना मिली कि उनको किसी वाहन ने दिल्ली रोड पर टक्कर मार दी। घायल हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया है। तभी से उनका उपचार चल रहा था लेकिन डॉक्टर बचा नहीं सके। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सुनील कपूर किला रोड स्थित कपड़े की दुकान पर नौकरी करते थे। बाजार के प्रधान दीपक पुनियानी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। ब्यूरो