फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिहार के घायल श्रमिक ने पांच दिन बाद तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आईएमटी में अमूल फैक्टरी के पास डिवाइडर से पिकअप की टक्कर में घायल बिहार के श्रमिक जयप्रकाश पासवान ने शनिवार को पीजीआई में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के साथी के बयान पर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बिहार के दरभंगा जिले के गांव पंशिया निवासी अमरजीत माझी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अपने साथी गांव भच्छी के जयप्रकाश पासवान व शंकर के साथ नौ मार्च को पिकअप में टेंट का सामान भरकर सुनारिया चौक स्थित गोदाम से निकले थे। पिकअप चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।
जब वे आईएमटी क्षेत्र में अमूल फैक्टरी के पास पहुंचे तो पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। इससे तीनों सड़क पर गिर गए। शंकर और जयप्रकाश को घसीटते हुए पिकअप ले गई। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया। 13 मार्च को जयप्रकाश पासवान की मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें